कल रात उल्काओं की आतिशबाजी से रोशन होगा आकाश
गोरखपुर, अगस्त 11 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वाले लोगों के लिए 12-13 अगस्त की दरमियानी रात खास होने वाली है। इस दौरान अगस्त की सबसे लोकप्रिय खगोलीय घटनाओं में शामिल पर्सीड उल्का वर्षा अपने चरम पर पहुंचेगी। उल्का-वर्षा कैलेंडर के अनुसार, पर्सीड उल्का वर्षा 17 जुलाई से 24 अगस्त 2026 तक सक्रिय रहेगी। इस वर्ष इसका अधिकतम काल अमावस्या के आसपास पड़ रहा है। ऐसे में चंद्रमा की तेज रोशनी उल्काओं की चमक को दबा नहीं सकेगी। प्रकाश प्रदूषण से दूर साफ मौसम में नग्न आंखों से भी इसका अवलोकन किया जा सकता है। वहीं, आदर्श परिस्थितियों में प्रति घंटे करीब 100 उल्काएं नजर आ सकती हैं। यह भी पढ़ें- Solar Eclipse: 12 अगस्त के बाद 64 साल बाद लगेगा ऐसा दुर्लभ सूर्य ग्रहण, दिन में ही हो जाएगी 'रात'पर्यवेक्षण का समय वीर बहादुर सिंह नक्षत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.