जयपुर, जुलाई 15 -- 15 जुलाई की तुलना में 16 जुलाई को राजस्थान में मानसून की गतिविधियों में हल्का इजाफा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के ताजा संकेत बताते हैं कि दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बादल ज्यादा सक्रिय रहेंगे, जबकि पश्चिमी जिलों में उमस और गर्मी का असर बना रहेगा। कोटा, बारां, झालावाड़, बूंदी, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ जैसे जिलों में सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। दोपहर बाद गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के दौर शुरू होने की संभावना है। कहीं-कहीं तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं, जिससे तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट महसूस होगी। यह भी पढ़ें- राजस्थान के 6 RPS अधिकारियों को मिला IPS का प्रमोशन वहीं जयपुर, दौसा, टोंक, सवाई माधोपुर, अजमेर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में दिनभर बादल और धूप की लुकाछिपी देखने को मिल सकत...