लखनऊ, जून 3 -- पर्यटन लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाताविभिन्न विधाओं में पारंगत 51 कलाकारों को अकादमी पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। यह पुरस्कार प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल देंगी। बुधवार को यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने दी। उन्होंने बताया कि पांच जून 2026 को जनभवन के गांधी सभागार में विभिन्न विधाओं में पारंगत 51 कलाकारों को अकादमी पुरस्कारों से प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल पुरस्कृत करेंगी। अकादमी पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद सभी विधाओं के कलाकारों को संस्कृति विभाग के कार्यक्रमों में प्रदर्शन करने पर 70 हजार रूपये मानदेय मिलेगा।पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह आज पर्यटन भवन के सभागार में संगीत नाटक अकादमी की ओर से आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। यह भी पढ़ें- 17 हजार रंगमंच कलाकारों को मिलेगा श्रेणीवार मानदेय, 51 होंगे ...