नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- Vishwakarma puja 2026 Puja Muhurat: हिंदू धर्म में विश्वकर्मा पूजा अत्यंत महत्वपूर्ण मानी गई है। हर साल यह पर्व कन्या संक्रांति के दिन मनाया जाता है। भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का पहला इंजीनियर और वास्तुकार माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा ने ही देवलोक, स्वर्ण लंका, भगवान कृष्ण की द्वारका नगरी और देवताओं के दिव्य अस्त्र-शस्त्रों का निर्माण किया था। इस दिन मशीनों, वाहनों और लोहे-स्टील के औजारों की विशेष पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन यंत्रों के पूजन से व्यापार में समृद्धि आती है और काम में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। जानें इस बार 16 या 17 सितंबर कब मनाया जाएगा विश्वकर्मा पूजा का त्योहार। यह भी पढ़ें- 24 सितंबर से 4 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, शनि के नक्षत्र में मंगल गोचरविश्वकर्...