भागलपुर, मार्च 9 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता मारवाड़ी कॉलेज में बुधवार को अर्थशास्त्र विभाग द्वारा एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसका विषय 'जीएसटी सुधार 2025 : भारत की द्वि-स्तरीय कर क्रांति' रखा गया है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कुलपति प्रो. तपन कुमार शांडिल्य हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार झा करेंगे। आयोजन को लेकर अर्थशास्त्र के हेड डॉ. आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि इस दौरान विद्यार्थियों को जीएसटी को लेकर कई जरूरी जानकारी मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...