मऊ, मार्च 2 -- मऊ, संवाददाता। आगामी चार मार्च को रंगों का पर्व होली धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। होली के रंग माहौल में घुलने शुरू हो गए हैं। बाजार में भी तैयारी पूरी हो चुकी है। दुकानें रंग, गुलाल, पिचकारी और अन्य आइटमों से सज चुकी हैं और बाजारों में रौनक भी बढ़ने लगी है। वहीं बाजारों में इस बार इलेक्ट्रिक वाटर गन हथोड़ा पिचकारी की धूम मची है। बच्चे इन्हें ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त गुलाल सिलेंडर गुलाल बम भी इस बार बाजार में छाए हुए हैं। जिलेभर में तीन मार्च को साल का पहला चंद्रग्रहण लगने से चार मार्च को होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। इसके लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं और बाजार तो पूरी तरह तैयार हैं। अब तक बाजार में ग्रामीण क्षेत्र के दुकानदार ही होली के लिए रंग-गुलाल और पिचकारी आदि खरीदने आ रहे थे। होली के पर्व को लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.