बदायूं, अप्रैल 1 -- बिल्सी। नगर की श्री हनुमान सेवा समिति के तत्वावधान में हनुमान जी का जन्मोत्सव यहां दो अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। बुधवार एक अप्रैल को शिव शक्ति भवन मंदिर मंदिर में सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा दो अप्रैल की सुबह हनुमान बाबा पर विशेष चोला चढ़ाया जाएगा। सुबह 10 बजे से नगर के मुख्य बाजार स्थित पीएनबी से बैंडबाजो के साथ हनुमान जी आर्कषक झांकियों के साथ एक भव्य डोला निकाला जाएगा। वहीं नगर के श्री सिद्धपीठ बालाजी धाम पर हनुमान जन्मोत्सव 12 बजे महाआरती दरबार के मंहत मटरुमल शर्मा द्वारा संपन्न होगी। इसके बाद यहां कन्याओं को भोज कराया जाएगा। नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित संकट मोचन दरबार में बाबा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। यहां महंत संजय शर्मा के साथ भक्तों ने सामूहिक यज्ञ किया जाएगा। शिव शक्ति ओम मंदिर,खौसारा ...