गोरखपुर, अप्रैल 1 -- गोरखपुर। हनुमान के जन्म को लेकर चैत्र शुक्ल पूर्णिमा की महत्ता अधिक है। ज्योतिषाचार्य पं. शरद चंद मिश्र ने बताया कि इनके जन्म को लेकर दो मत प्रचलित है। एक मत के अनुसार हनुमान जी का जन्म चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को मेष लग्न में हुआ था। वहीं, दूसरी मान्यता के अनुसार कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को हनुमान जी का अवतरण हुआ। दो अप्रैल को सूर्योदय 5:51 बजे पर और पूर्णिमा तिथि का मान सूर्योदय के बाद 6:28 बजे तक रहेगा। इस दिन हस्त नक्षत्र सायंकाल 4:35 बजे तक, इसके बाद चित्रा नक्षत्र है। प्रातः काल मेष लग्न होने के कारण हनुमान की जयंती इसी दिन आयोजित की जाएगी। इस दिन चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...