आदित्यपुर, मई 8 -- आदित्यपुर। झारखण्ड क्षत्रिय संघ की ओर से शनिवार को मरीन ड्राइव स्थित महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप की 487वीं जयंती मनाई जाएगी। सर्वप्रथम पांच पुरोहितों द्वारा शंखनाद से जयंती का स्वागत होगा। उपस्थित लोगों की ओर से महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर मल्यार्पण किया जाएगा। झारखण्ड क्षत्रिय संघ, युवा संघ और महिला संघ की 27 इकाईयां भगवा ध्वज लेते हुए महाराणा प्रताप की जयघोष करते माल्यार्पण करेंगे। झारखण्ड क्षत्रिय संघ के केन्द्रीय सचिव सह कार्यक्रम संयोजक अमित सिंह, युवा संघ के महामंत्री कुमार प्रभाकर सिंह, वरीय उपाध्यक्ष राजीव सिंह(बबलू), जयंत विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष रवि सिंह, सुखदेव सिंह, हेमंत सिंह, अभिषेक सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि क्षत्रिय युवा संघ की ओर से शहर के तमाम हिन्दू जनों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया ह...