बक्सर, जुलाई 10 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर। पूर्व पीएम चंद्रशेखर सिंह की जयंती शनिवार को शहर के रानी कोठी में मनाई जाएगी। इसे लेकर मनियर स्टेट कुंवर कमलेश सिंह के नेतृत्व में बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि आगामी एक वर्ष जन्म शताब्दी के रूप में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जाति, धर्म क्षेत्र से ऊपर उठकर कार्य करना होगा। सभी लोगों को बढ़चढ़कर हिस्सा लेना होगा। जन्म शताब्दी समारोह में सांसद सुधाकर सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर, सदर विधायक आनंद मिश्र, डुमरांव विधायक राहुल सिंह, पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी, चंदन सिंह, कर्नाटक के पूर्व मंत्री बीआर पाटिल, एमपी के पूर्व मंत्री रामाशंकर सिंह सहित अन्य शामिल होंगे। बैठक में राघवेंद्र उज्जैन, रवि राज सहित अन्य मौजूद थे। (बक्सर से नवीन पाठक)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...