पटना, मार्च 10 -- दो तिहाई बहुमत से ऊपर वाले जनमत के साथ इस समय जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश के कुमार के नेतृत्व में चल रही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि बिहार में कल भी एनडीए की सरकार थी, आज भी एनडीए सरकार है और कल भी एनडीए सरकार ही रहेगी। उन्होंने कहा है कि लोग भ्रम में ना रहें कि कोई परिवर्तन होगा या मुक्ति मिल जाएगी। यह अजीबोगरीब बयान सिन्हा ने हड़ताल कर रहे अंचल पदाधिकारी और राजस्व विभाग के कर्मचारियों को लेकर दिया है। 202 विधायकों वाले एनडीए की सरकार के भूत, वर्तमान या भविष्य पर कोई संदेह नहीं हैं, सिवाय इसके कि राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद जब नीतीश सांसद बनकर दिल्ली जाएंगे तो बिहार की राजधानी पटना मे...