रुद्रप्रयाग, अक्टूबर 22 -- Kedarnath dham closing date 2025: केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज पर 23 अक्टूबर 2025, बुधवार को सुबह 8:30 मिनट पर बंद होंगे। इससे पहले भगवान शिव की समाधि पूजा की जाएगी। बदरी-केदार मंदिर समिति द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह समाधि पूजा के बाद विधि-विधान से कपाट बंद कर डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी। बदरी-केदार मंदिर समिति के अनुसार मध्य रात्रि से सुबह 4 बजे तक आम भक्त दर्शन करेंगे। इसके बाद पुन: 5 बजे से 6 बजे तक भगवान की समाधि पूजा की जाएगी। जिसमें बाबा केदार के स्वयंभू लिंग को भस्म, अनाज, फल, फूल, रुद्राक्ष, सफेद कपड़ा आदि से ढक दिया जाएगा। ठीक 6 बजे गर्भ गृह का द्वार बंद किया जाएगा। जबकि सुबह साढ़े 8 बजे परम्परानुसार पूर्वी द्वार (मुख्य द्वार) बंद कर दिया जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.