हरदोई, जनवरी 25 -- हरदोई। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर मंगलवार 27 जनवरी को जिले की करीब 250 बैंक शाखाओं में बैंकिंग लेनदेन बैंक हड़ताल के चलते पूरी तरह बन्द रहेगा। हड़ताली बैंककर्मी स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर सुबह इकट्ठे होकर धरना प्रदर्शन करेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वाहन पर मंगलवार को होने जा रही बैंक हड़ताल में भारतीय स्टेट बैंक सहित सभी राष्ट्रीयकृत बैंक, ग्रामीण बैंक व सहकारी बैंकों में हड़ताल पूर्ण प्रभावी रहेगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के स्थानीय संयोजक राकेश पाण्डेय ने जानकारी दी कि हड़ताली बैंक कर्मी मंगलवार 27 जनवरी को भारतीय स्टेट बैंक की स्टेशन रोड़ मुख्य शाखा पर प्रातः 10:30 बजे से इकट्ठे होकर अपनी 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.