बक्सर, मार्च 26 -- युवा के लिए --- बक्सर। शहर के आईटीआई संस्थान परिसर अंतर्गत जिला नियोजनालय के कार्यालय परिसर के संयुक्त श्रम भवन में आगामी 28 मार्च को विशेष जॉब कैंप का आयोजन होगा। इस दौरान एलआईसी संस्था की तरफ से बीमा एजेंट के 50 पदों के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। चयनित युवा जिले के डुमरांव व ब्रह्मपुर में बतौर बीमा एजेंट के रुप में कार्य करेंगे। इसके लिए 18 से 70 आयुवर्ग के कम से कम दसवीं पास होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों के योग्यतानुसार ऑन स्पॉट चयन होगा। बताया कि विशेष जॉब कैम्प में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए निबंधन जरुरी है। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के बेरोजगार युवाओं से अनुरोध किया है कि वह इस जॉब कैम्प में भाग लेकर अवसर का लाभ उठा सकते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...