बक्सर, दिसम्बर 15 -- युवा के लिए ------ उत्साह सभी स्कूलों में 17 दिसंबर को पहली पाली में आयोजित होगी परीक्षा 01 दिन पूर्व केंद्राधीक्षकों को उपलब्ध कराई जाएगी आवश्यक सामग्री बक्सर, हमारे संवाददाता। शिक्षा को प्रोत्साहित करने और विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता को परखने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा इस वर्ष भी उत्साह के साथ संपन्न कराई जाएगी। यह परीक्षा 17 दिसंबर को जिले के 19 चयनित विद्यालयों में पहली पाली में आयोजित होगी। परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के शामिल होने की संभावना है। परीक्षा का आयोजन हिन्दुस्तान अखबार समूह की ओर से किया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों में प्रतियोगी भावना विकसित करना व उनकी शैक्षणिक प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। इस परीक्षा में विभिन्न कक्षाओं क...