बक्सर, मार्च 13 -- बक्सर। कार्यकर्ताओं से मिलने और जन सुराज जिला इकाई के पुनर्गठन करने के लिए प्रशांत किशोर रविवार को बक्सर आएंगे। जिला इकाई के पुर्नगठन को लेकर शहर के पांडेयपट्टी में बैठक होगी। मुख्य उद्देश्य जिलास्तरीय इकाई का पुनर्गठन एवं उस पुनर्गठन पर कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करना है। जन सुराज पार्टी के कार्यवाहक जिला मुख्य प्रवक्ता अजय कुमार मिश्रा ने बातया कि विधानसभा चुनाव में हार के तुरंत बाद जन सुराज ने सभी जिले की कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया था। प्रशांत किशोर की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य अपने कार्यकर्ताओं से संवाद और आसन्न पंचायत चुनावों में पार्टी की रणनीति पर कार्यकर्ताओं का विचार जानना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.