कल बंद रहेंगी जिलेभर की दवा दुकानें, विरोध में उतरे दुकानदार
कोडरमा, मई 19 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता ऑनलाइन दवा बिक्री, कॉरपोरेट कंपनियों की भारी छूट नीति और नकली दवाओं के बढ़ते कारोबार के विरोध में जिले के दवा विक्रेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार 20 मई को कोडरमा जिले की सभी थोक एवं खुदरा दवा दुकानें बंद रहेंगी। यह भी पढ़ें- 20 मई को बंद रहेगी जिले की सभी दवा दुकानेंदवा विक्रेताओं का आंदोलन कोडरमा केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी बंद 19 मई की रात 12 बजे से 20 मई की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है, क्योंकि कई मामलों में बिना समुचित जांच-पड़ताल और चिकित्सकीय निगरानी के दवाओं की आपूर्ति की जा रही है। साथ ही बाजार में नकली दवाओं का कारोबार भी तेजी से बढ़ रहा है, जो आम लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.