नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने बताया कि अरविंद केजरीवाल अपनी कानूनी लड़ाई के तहत सोमवार को फिर दिल्ली हाई कोर्ट में पेश होंगे। लेकिन इस बार वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होंगे। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केजरीवाल ने पहले जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के बच्चों से जुड़ा एक हलफनामा देने की कोशिश की थी जिसे कोर्ट ने स्वीकार नहीं किया जिसके लिए उन्हें खुद पेश होना पड़ा। अब सीबीआई के जवाब पर केजरीवाल अपना प्रति जवाब दाखिल करना चाहते हैं लेकिन उसे भी रिकॉर्ड पर नहीं लिया जा रहा है। यदि उनके पक्ष को रिकॉर्ड पर ही नहीं लिया जाएगा तो न्याय कैसे मिलेगा। इसी सिलसिले में केजरीवाल कल सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.