अलीगढ़, मई 10 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। सोमनाथ मंदिर जीर्णोद्धार के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अलीगढ़ में आज सोमवार को सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के तहत व्यापक धार्मिक, सांस्कृतिक व स्वच्छता आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य जनमानस में स्वच्छता, सांस्कृतिक चेतना और धार्मिक आस्था के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। इसी क्रम में जनपद, तहसील व विकास खंड स्तर पर प्रमुख शिवालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। मंदिर परिसरों व आसपास के सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कर वातावरण स्वच्छ किया जाएगा। अभियान के तहत विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा शिव मंदिरों में कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शपथ ग्रहण, श्रमदान व जनसहभागिता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। य...