कल प्रधान मंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाएगा
लखीसराय, जून 21 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। इस जून माह में 21 तारीख रविवार को होने के कारण सोमवार 22 जून को सीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस मनाने का निर्देश है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने इसके लिए चिकित्सकों, एएनएम, एएनएम आर आदि की प्रतिनियुक्ति की है। तेरह सदस्यीय मेडिकल टीम है। गर्भवती महिलाओं की संपूर्ण जांच करने का निर्देश है। इस माह गत 9 और 15 जून को जांच का कार्यक्रम किया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.