जयपुर, मार्च 13 -- साल 2026 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार को प्रदेशभर में आयोजित की जाएगी। इस दौरान राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्य पीठ और जयपुर पीठ सहित राज्य की सभी अधीनस्थ अदालतों में एक साथ लोक अदालत का आयोजन होगा। लोक अदालत के माध्यम से लंबे समय से लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी समझौते के जरिए निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा। लोक अदालत का शुभारंभ शनिवार सुबह 10 बजे होगा। जोधपुर स्थित राजस्थान हाईकोर्ट की मुख्य पीठ में हाईकोर्ट विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष उद्घाटन करेंगे, जबकि जयपुर पीठ में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष और कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और विधिक सेवा प्राधिकरण से जुड़े अधिकारियों की मौजूदगी रहेगी। यह भी पढ़ें- क्या राजस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.