गया, जून 9 -- गया प्रमंडल में 11 जून को डाक जीवन बीमा (पीएलआई) एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) योजनाओं के लिए महालागिन-डे का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र लोगों को भारत सरकार समर्थित बीमा योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए डाक विभाग ने सभी डाकघरों में व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं तथा आम नागरिकों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। गया जिला प्रवर डाक अधीक्षक अंशुमान ने बताया कि यह अभियान उन लोगों के लिए सुनहरा अवसर है, जो कम प्रीमियम में अपने और अपने परिवार के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित पात्रता रखने वाले इच्छुक व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं और भविष्य की अनिश्चितताओं से सुरक्षा प्राप्त कर सकते हैं。

ड...