भदोही, अप्रैल 12 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। सशक्त समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैजनाथ यादव के नेतृत्व में 14 अप्रैल को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। बैजनाथ यादव ने बताया कि औराई स्थित सहकारी चीनी मिल परिसर में भूखा सत्याग्रह चलेगा। इसके बाद शाम तीन बजे से छह बजे तक केंद्रीय कार्यालय नागमलपुर से बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन पर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में शामिल लोग दानूपुर, नागमलपुर, गनेशरायपुर, पाली, भिड़िउरा, सुरियावां त्रिमुहानी से होते हुए वापस पार्टी कार्यालय पर आ जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.