हमीरपुर, फरवरी 13 -- सरीला, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को निकलने वाली कस्बे की ऐतिहासिक शिवबारात को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार देर शाम एसडीएम बलराम गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस, नगर पंचायत और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने जुलूस मार्ग पर पैदल गश्त कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। टीम ने मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, जुलूस मार्ग से अतिक्रमण हटाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। जरिया थाना प्रभारी दिनेश पांडेय ने बताया कि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। शिवबारात और मंदिर परिसर की सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.