नई दिल्ली, जनवरी 26 -- Bank Strike: देशभर के सरकारी बैंकों में कल मंगलवार, 27 जनवरी को कामकाज प्रभावित रहने की पूरी संभावना है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने पांच दिन के कार्य सप्ताह की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इससे पहले 23 जनवरी को मुख्य श्रम आयुक्त के साथ हुई सुलह बैठक में कोई समाधान नहीं निकल सका, जिसके बाद यूनियनों ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया। UFBU में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के अधिकारी और कर्मचारियों की नौ प्रमुख यूनियनें शामिल हैं। ऐसे में ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।क्या है डिटेल बता दें कि 25 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी पहले से ही है। यानी लगातार तीन दिन तक बैंक शाखाओं से जुड़ी सेवाएं ठप या सीमित रह सकती हैं। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन ...