मधुबनी, फरवरी 25 -- मधुबनी, एक संवाददाता।युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत जिला नियोजनालय, द्वारा 27 फरवरी को दिव्यांगजनों के लिए विशेष नियोजन शिविर-सह-मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह शिविर जिला परिषद कैम्पस, मधुबनी में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें कैरियर संबंधी मार्गदर्शन देना है। जिला नियोजन पदाधिकारी निशांत रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष शिविर के लिए विभिन्न नियोजकों से संपर्क किया जा रहा है और उनके भी शामिल होने की संभावना है। इससे दिव्यांग अभ्यर्थियों को सीधे नियोजकों से संवाद का अवसर मिलेगा। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे दिव्यांगजनों को उनकी मांग के अनुरूप उपयोगी पुस्तकें भी उपलब्ध कराई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.