कानपुर, मार्च 1 -- कानपुर। चंद्र ग्रहण के चलते मंगलवार को मंगला आरती के बाद आनंदेश्वर मंदिर में दर्शन नहीं होंगे। ग्रहण समाप्त होने के बाद साफ-सफाई व आरती के बाद ही भक्त बाबा के दर्शन कर सकेंगे। जूना अखाड़ा मीडिया प्रभारी आशुतोष कुमार अंश ने बताया कि तीन मार्च यानी मंगलवार को चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। अतः आनंदेश्वर मंदिर में सुबह 4ः30 बजे मंगला आरती के बाद ही कपाट बंद कर दिए जाएंगे। बाबा के दर्शन सिर्फ मंगला आरती के समय होंगे। ग्रहण दोपहर 3ः20 बजे से प्रारंभ होगा और शाम 6ः48 बजे समाप्त होगा। शहर में ग्रहण का समय मात्र 48 मिनट रहेगा। ग्रहण समाप्ति के बाद धाम की साफ-सफाई होगी। पूजन के बाद मंदिर के कपाट शाम 7ः30 बजे खोले जाएंगे। फिर भोग आरती के लिए कपाट बंद होंगे। शहर के सभी मंदिर ग्रहण के समय बंद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...