भागलपुर, मार्च 16 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। आगामी 17 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारी जोरों पर है। रविवार को साप्ताहिक अवकाश के बाद भी पूरा प्रशासनिक अमला कार्यालय खोलकर आवश्यक काम में जुटे रहे। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय से मिनट-टू-मिनट का प्रोग्राम नहीं आया है, लेकिन मौखिक आदेश पर तैयारी शुरू है। मुख्यमंत्री करीब तीन घंटे तक भागलपुर में रहेंगे। इस दौरान वर्ष 2025 में प्रगति यात्रा में की गई घोषणा बौंसी रेल पुल पर ओवरब्रिज के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा भी लेंगे। मुख्यमंत्री का मुख्य कार्यक्रम जगदीशपुर प्रखंड की बैजानी पंचायत में होगा। बैजानी हाईस्कूल के मैदान में जनसंवाद भी करेंगे और पदाधिकारियों के साथ जिले के विकास की समीक्षा भी करेंगे। बैजानी में पंचायत सरकार भवन और विवा...