वॉशिंगटन, अप्रैल 5 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कल यानी कि सोमवार तक ईरान से कोई डील हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान समझौता करने को तैयार नहीं होता है तो वह उसे तबाह करके सारे तेल पर कब्जा कर लेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप ने 'फॉक्स न्यूज' के एक पत्रकार से कहा, "मुझे लगता है कि कल इसकी (डील) पूरी संभावना है। वे अभी बातचीत कर रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "अगर वे कोई डील नहीं करते हैं और वह भी जल्द-से-जल्द तो मैं सब कुछ तबाह करके तेल पर कब्जा करने के बारे में सोच रहा हूं।'' इससे पहले, ट्रंप ने रविवार को ही ईरान को सात अप्रैल तक का समय देकर कहा है कि अगर हॉर्मुज को नहीं खोला तो वह अब ईरान के बिजली घरों और पुलों जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाएंगे। ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.