जमशेदपुर, मई 9 -- जमशेदपुर । मौसम में पिछले तीन दिनों से थोड़ी नमी आई है और तापमान कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि रविवार तक बारिश के आसार हैं। शनिवार को भी शाम में बादल छा सकते हैं और हल्के या मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। यही स्थिति रविवार को भी रह सकती है। सिर्फ पूर्वी सिंहभूम या पूरे कोल्हान में ही नहीं बल्कि झारखंड के अधिकतर जिलों में कमोबेश यह स्थिति रहेगी। हालांकि दिन में तेज धूप हो गई है। जिसकी कारण हल्की गर्मी बढ़ी है। यह भी पढ़ें- तीन दिनों तक गर्मी से रहेगी राहत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...