कल तक आंधी-बारिश के आसार, फिर गर्मी पकड़ेगी रफ्तार
मेरठ, अप्रैल 7 -- पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से 48 घंटे तक मेरठ सहित वेस्ट यूपी के मौसम में बड़े बदलाव के आसार हैं। आज देर रात तक कुछ हिस्सों तेज हवाएं और हल्की बारिश हो सकती है। आठ अप्रैल की रात तक 40-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी और तेज बारिश की आशंका है। इस दौरान कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। नौ अप्रैल से मेरठ सहित वेस्ट यूपी में मौसम पूरी तरह से शुष्क होने के आसार हैं। इसके बाद मैदानों में गर्मी के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में मौसमी गतिविधियों के चलते दिन-रात के तापमान में गिरावट हुई है। सोमवार को मेरठ में दिन-रात का पारा सामान्य से 1.1 एवं 1.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ। मेरठ में न्यूनतम तापमान 16.1 एवं अधिकतम 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा। छह किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.