बिजनौर, जुलाई 11 -- बिजनौर, वरिष्ठ संवाददाता । जिलाधिकारी ने विभागवार पौध उठान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन विभागों ने अभी तक वन विभाग की नर्सरियों से अपने निर्धारित पौधे नहीं उठाए हैं, वे तत्काल यह प्रक्रिया पूरी करें तथा पौधों को सुरक्षित स्थान पर संरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि 12 जुलाई को प्रत्येक विभाग पौधारोपण के साथ एक कार्यक्रम भी आयोजित करे, जिसमें जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत जनपद में प्रस्तावित व्यापक पौधारोपण अभियान की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- रामपुर में कल इलेक्शन मोड में होगा 29.54 लाख पौधों का रोपणपौधारोपण के लिए निर्देश उन्होंने निर्देश दिए कि सभी तहसीलों, विकासखंडों, नग...