शाहजहांपुर, अप्रैल 13 -- कल जनपद में शराब और भांग की दुकानें रहेंगी बंद शाहजहांपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को जनपद में शराब और भांग की सभी दुकानें बंद रहेंगी। जिला आबकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी है। निर्देशों के अनुसार इस दिन देशी शराब, विदेशी मदिरा और बीयर की थोक व फुटकर दुकानों के साथ कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप और भांग की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। इसके अलावा एफएल-6/7 बार और डिनेचर्ड स्प्रिट के थोक व फुटकर अनुज्ञापन भी बंद रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.