नई दिल्ली, जुलाई 29 -- रेयान टेन डोशेट ने कल यानी मंगलवार 28 जुलाई 2026 को आधिकारिक रूप से टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच पद से इस्तीफा दिया था। इसके अगले ही दिन उन्हें फिर से एक बड़ी जॉब मिल गई। रेयान टेन डोशेट फिर से कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर फैमिली से जुड़ गए हैं। नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स ने रेयान टेन डोशेट को क्रिकेट स्ट्रेटजी हेड बनाया है। वे आईपीएल के अलावा केकेआर की अन्य सिस्टर फ्रेंचाइजियों के साथ भी काम करेंगे। टीम इंडिया का साथ छोड़ने के एक दिन बाद ही उन्हें नई जॉब मिल चुकी है। उन्हें गौतम गंभीर का करीबी कहा जाता है। गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बने थे तो उन्हें भी साथ में रखा था। दोनों केकेआर में भी साथ में थे। नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स ने बताया है कि वे केकेआर फैमिली में ग्लोबल फ्रेंचाइजी में क्रिकेट स्ट्रेटेजी, टैलेंट एक्विजिशन...