कल गौ सम्मान के लिए निकलेगी पदयात्रा
गया, जुलाई 25 -- देश के साथ गया जी में गौ सम्मान आह्वान अभियान चल रहा है। शहर के कोयरीबाड़ी मोड़ पर भी शनिवार को अभियान चलाया गया। मोड़ पर ही गौ सम्मान आह्वान समिति के सदस्यों ने स्टॉल लगाया। गौ माता के सम्मान व रक्षा के लिए हस्ताक्षर कराए। गौ सेविका बिंदिया कुमारी ने बताया की 27 जुलाई सोमवार को गया जी में एक विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल होंगे। अभियान से जुड़े सदस्य गोस्वामी समाज के जिला अध्यक्ष, युवा सामाजिक कार्यकर्ता टिंकू गोस्वामी ने बताया कि शोभायात्रा गांधी मैदान से निकलकर समाहरणालय तक जाएगी। यहां गौ सम्मान आह्वान समिति की ओर से डीएम को लाखों लोगों के हस्ताक्षर युक्त मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: गो सम्मान दिवस का आयोजन होगा कलगौ हत्या के खिलाफ जागरूकता बिदिंया कुमारी ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.