लखीमपुरखीरी, मार्च 14 -- शहर में 16 मार्च को जिला स्तरीय जूनियर सेपकटाकरा प्रतियोगिता (बालक/बालिका) का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता स्व. राजेंद्र गिरि स्टेडियम में आयोजित होगी। उत्तर प्रदेश सेपकटाकरा संघ के संयुक्त सचिव एवं पूर्व आईटीबीपी तान सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय और गोला छोटी काशी स्पोर्ट्स सेपकटाकरा एसोसिएशन लखीमपुर खीरी के तत्वावधान में किया जा रहा है। इसका संचालन जिला उप क्रीड़ा अधिकारी मुहम्मद इरफान की देखरेख में होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के संचालन के लिए जिला सेपकटाकरा एसोसिएशन की कमेटी का गठन किया गया है। इसमें तान सिंह, सानू सिंह राजपूत, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच रामकुमार, राष्ट्रीय खिलाड़ी बंधन कश्यप, महिला टीम की कोच, रेफरी व कोच अरविंद कुमार और राज रिंकू ठाकुर शामिल हैं। ...