कल गुर्जर आंदोलन और 30 को दलित महापंचायत का ऐलान
मेरठ, अगस्त 25 -- मेरठ में थप्पड़ कांड और किसान नेता दिग्विजय भाटी व मोहित जाटव की पिटाई के विरोध में दो महापंचायत का ऐलान किया गया है। 26 अगस्त को सभी जिलों में गुर्जर आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया गया है। दूसरी ओर, 30 अगस्त को दलित महापंचायत का भी ऐलान कर दिया गया है। ऐसे में पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है और आयोजकों से बातचीत की जा रही है। वहीं, कमिश्नरी पार्क में चल रहे धरने को पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने समर्थन दिया है और सोमवार दोपहर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि अपने समाज के साथ खड़ा हूं और उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस कार्यालय पर 19 अगस्त को भाकियू बीआर अंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय भाटी और मेरठ जिलाध्यक्ष मोहित जाटव पूर्व एसएसपी अविनाश पांडेय से मिलने पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान विवाद हुआ और पूर्व एसएसपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.