कल गंगा दशहरा पर बन रहे शुभ योग, नष्ट होंगे 10 तरह के गंभीर पाप
फतेहपुर, मई 23 -- फतेहपुर। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाने वाला पवित्र पर्व गंगा दशहरा इस बार सोमवार को मनाया जाएगा। अधिकमास जुड़ने के साथ-साथ हस्त नक्षत्र, रवि योग और व्यतिपात योग का बेहद शुभ संयोग बन रहा है। सोमवार का दिन होने के कारण इस बार मां गंगा के साथ-साथ भगवान शिव की पूजा का महत्व भी कई गुना बढ़ गया है। जिले के भिटौरा, ओमघाट, नौबस्ता और शिवराजपुर जैसे प्रमुख गंगा घाटों पर भोर पहर से ही हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है, जहां लोग पवित्र डुबकी लगाकर पुण्य कमाएंगे। आचार्य भृगुनंदन शुक्ला के अनुसार जो गंगा दशहरा पर गंगा नदी में स्नान करता है उसके 10 तरह के गंभीर पाप नष्ट हो जाते हैं और व्यक्ति के लिए मोक्ष के द्वार खुल जाते हैं। इस बार गंगा दशहरा सोमवार के दिन पड़ रहा है, जो भगवान शिव की पूजा के लिए भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.