रांची, फरवरी 26 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने कांके के सुकुरहुट्टू के समीप में स्थित ट्रांसपोर्ट नगर मतगणना केंद्र में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। यहां 27 फरवरी को रांची नगर निगम के महापौर व वार्ड पार्षदो के लिए हुए चुनाव को लेकर मतगणना का काम होगा। रांची पुलिस की ओर से पूरे मतगणना केंद्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। केंद्र के अंदर और बाहर सुरक्षा घेरा इतना मजबूत किया गया है कि बिना अनुमति कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेगा। मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर मतगणना हॉल तक हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी। मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए करीब एक हजार पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसमें जिला पुलिस, सशस्त्र बल और रिजर्व फोर्स के जवान शामिल हैं। सुरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.