बांदा, जनवरी 28 -- बांदा। संवाददाता एक बार फिर से जनपद में बागेश्वर पीठाधीश्वर का आगमन हो रहा है। इसको लेकर खुरहंड में उनके आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। हेलीकॉप्टर के लिए 600 मीटर की दूरी पर एक राइस मिल में हेलीपैड बनाया गया है। यहां से पं.धीरेंद्र शास्त्री कार से सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के आवास तक जाएंगे। 30 जनवरी को सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से बागेश्वरधाम के पं.धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री सदर विधायक के खुरहंड स्थित गायत्री राइस मिल में दरबार लगाएंगे। भगवान शंकर कैलाशेश्वर महादेव मंदिर में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी पूजा अर्चना में भी वह सहभागिता करेंगे। राइस मिल में बागेश्वरधाम के दरबार में हजारों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम के बाद जनपद छतरपुर मध्य प्रदेश रवाना हो जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.