शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- खुदागंज विद्युत उपकेंद्र में नई वीसीबी पैनल लगाने कार्य के चलते कल सुबह नौ से शाम छह बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। खुदागंज विद्युत उपकेंद्र के जेई अमित चौधरी ने बताया कि गर्मी में निर्बाध बिजली सप्लाई देने के लिए कार्य कराया जाएगा, जिसके चलते बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...