कल खीरी जिले में खुली रहेंगी दवा की दुकानें
लखीमपुरखीरी, मई 19 -- लखीमपुर ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन द्वारा आगामी 20 मई को बंदी का आह्वान किया गया है लेकिन गोला नगर की मेडिकल एसोसिएशन ने इस बंदी में शामिल न होने का निर्णय लिया है। यह फैसला गोला नगर मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय वर्मा के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार बंदी से जुड़े मुद्दों पर पहले से ही विचार कर रही है इसलिए बंदी का कोई औचित्य नहीं बनता। उनका मानना है कि मेडिकल सेवाएं बंद करना लोगों के जीवन और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होगा। बैठक में जिला महामंत्री शरद मेहरोत्रा, नगर महामंत्री राजेश पुरवार, कोषाध्यक्ष राजीव बाजपेयी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- 20 मई को बंद रहेगी जिले की सभी दवा दुकानें यह भी पढ़ें- हड़ताल की सफलता को लेकर संघ ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.