गिरडीह, अगस्त 31 -- गावां। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन के आह्वान पर एक सितंबर को गिरिडीह जिला मुख्यालय में आयोजित एकदिवसीय धरना को लेकर रविवार को पटना में राशन डीलरों की बैठक हुई। बैठक पूर्व जिप सदस्य राजेंद्र चौधरी के आवास पर हुई। मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष राजेश बंसल मौजूद थे। बैठक में डीलरों की मांगों पर चर्चा करते हुए सभी को एक सितंबर के धरना में शामिल होने का निर्देश दिया गया। डीलरों की प्रमुख मांगों में सभी प्रकार के कमीशन का भुगतान, न्यूनतम 50 हजार रुपये मासिक आय की गारंटी, पेपरलेस व्यवस्था को लेकर पत्र निर्गत करने, रिपेयरिंग के नाम पर डीलरों के दोहन पर रोक, गीता मेटल को ब्लैकलिस्ट करने तथा दुकानों तक एक माह पहले खाद्यान्न पहुंचाने की मांग शामिल है। मौके पर डीलर संघ प्रखंड अध्यक्ष धीरज सिंह, विनोद पांडेय, रविंद्र सिन्हा, दि...