नई दिल्ली, मार्च 1 -- Chandra Grahan, LUNAR ECLIPSE 2026: इस साल का पहला चंद्र ग्रहण मंगलवार के दिन लगने जा रहा है। साल के पहले चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह से ही शुरू हो जाएगा। तीन मार्च मंगलवार को फाल्गुन की पूर्णिमा तिथि है। इसी दिन खग्रास चंद्र ग्रहण लगाने जा रहा है। इसकी अवधि तीन घंटा 27 मिनट मानी जा रही है। इस दिन मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। धार्मिक मान्यता अनुसार ग्रहण और सूतक के समय रंगोत्सव भी नहीं होगा और ना ही पूजा पाठ होगी। न ही होली का पूजन होगा। यह कार्य वर्जित माने गए हैं। ग्रहण का असर राशियों और भारत देश पर भी देखा जाएगा। इसलिए चंद्र ग्रहण के चलते रंग वाली होली 4 मार्च को खेली जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण का सटीक टाइम, सूतक काल, सावधानी व अन्य जरूरी डिटेल्स-कल कितने बजे से शुरू होगा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल ...