नई दिल्ली, जून 24 -- देशभर के ज्यादातर राज्यों में कल यानी कि 25 जून को बारिश होगी। कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है तो कहीं हल्की बरसात होगी। इसके अलावा, आंधी तूफान और तेज बिजली कड़कने का भी अलर्ट है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक समेत ज्यादातर राज्यों में बारिश होगी। उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कल बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश होगी। चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली में तेज हवाओं के साथ आंधी चल सकती है। इस दौरान आंधी की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ ...