नई दिल्ली, अगस्त 20 -- देशभर में मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव है, जिसकी वजह से तमाम राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। नदी-नाले ऊफान पर हैं और कई इलाके बाढ़ का भी सामना कर रहे हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने कल यानी कि 21 अगस्त के मौसम के लिए देशभर के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही, आंधी तूफान और बिजली कड़कने का भी अलर्ट है। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड ,हिमाचल प्रदेश आदि में कल बारिश होने वाली है। इतना ही नहीं, कल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में कहीं कहीं आंधी तूफान और बिजली गिर सकती है। इसके अलावा, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य भारत के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिम...