नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- Kal Ka Mausam 17 April, Weather Update: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। दिन में इतनी ज्यादा धूप हो रही है कि बाहर निकलना मुश्किल हो रहा। यूपी में पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया है। शुक्रवार को यूपी की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हालांकि, इस बीच, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच, मौसम विभाग ने बताया है कि मध्य, पूर्वी भारत के कुछ अलग-अलग क्षेत्रों में इस हफ्ते हीटवेव चलने की संभावना है। इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश में 18-20 अप्रैल के दौरान, असम, मेघालय में 16-19 अप्रैल के दौरान और सिक्कि में 18 अप्रैल को बिजली गिरने और गरज के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अ...