नई दिल्ली, मई 9 -- कल का मौसम 10 मई, देशभर में कल यानी कि 10 मई को कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश आदि जैसे राज्यों में कल कई जगह बारिश होगी। इसके अलावा, 50 की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में भी कल बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस दौरान, 60 की स्पीड से आंधी चलेगी। हालांकि, राजस्थान, गुजरात में कल लू चलने की चेतावनी है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा में शनिवार को तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.