कल का मौसम, 9 नवंबर: सोमवार को 13 राज्यों में होगी बारिश, 50-60 की स्पीड से चलेगी हवा
नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- देश के 13 राज्यों में 9 नवंबर को बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश के आसार हैं। केंद्र शासित प्रदेशों में लक्षद्वीप, पुडुचेरी और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और रायलसीमा में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर हवा के झोंकों की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में तेज सतही हवाएं चलने की भी संभावना है।उत्तर प्रदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.