नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- मौसम विभाग ने मंगलवार को भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 8 सितंबर को मौसम का मिजाज अलग-अलग रहने वाला है। पूर्वी यूपी में मंगलवार को तेज बारिश होने की संभावना है और कुछ स्थानों पर बहुत भारी बरसात भी हो सकती है। विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 7 और 8 सितंबर को मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान जताया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 8 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना बनी रहेगी, हालांकि इसके लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। राज्य में मौजूदा निम्न दबाव क्षेत्र का प्रभाव बारिश की गतिविधियों को बढ़ा रहा है। इससे कई जिलों में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की स्थिति बन सकती है। यह भी पढ़ें- केदारनाथ मार्ग पर पत्थर गिरने से स...